खेल

धोनी से मदभेद को गौतम गंभीर ने माना, दिया बड़ा बयान

Desk

टीम इंडिया के क्रिकेटर गौतम गंभीर फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। 2 मैच के लिए टीम में वापसी कर रहे गंभीर ने फेसबुक पर लाइव वीडियो चैट के दौरान फैंस से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए। लोकेश राहुल की वापसी के बाद गंभीर टीम से बाहर हो गए। इस चैट के दौरान गंभीर धोनी पर भी खुलकर बोले। गौरतलब है कि धोनी और गंभीर के बीच मतभेदों की खबर लंबे समय तक मीडिया में सुर्खियों में बनी रही थी। इस चैट के दौरान दिल्ली के रणजी कप्तान ने कई खुलासे किए।इस चैट के दौरान गंभीर ने माना कि उनके और धोनी के बीच मतभेद रहे थे। गंभीर ने कहा कि कई दफा दोनों की राय अलग-अलग हुआ करती थी। दोनों ही खिलाड़ियों ने सीमित ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि गंभीर ने कहा कि धोनी कभी उनके प्रतिद्वंद्वी नहीं रहे।गंभीर ने कहा कि विचार अलग हो सकते थे, मगर दोनों का लक्ष्य सिर्फ टीम की जीत होती है। गंभीर ने धोनी को एस बेहतरीन खिलाड़ी और शानदार इंसान बताया। गंभीर और धोनी, दोनों ही 2011 विश्वकप फाइनल के हीरो रहे थे।

Report :- Desk
Posted Date :- 15/12/2016

खेल